अक्टूबर से लागू होगी चुनाव आचार संहिता?
भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता 15 अक्टूबर से पहले लगने की संभावना जताई जा रही है। मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन 4 अक्टूबर को होना तय माना जा रहा है। मतदाता सूची में संशोधन के लिए लगभग 50 लाख आवेदन मिले थे। जिनमें से 43 लाख आवेदनों का निराकरण हो चुका है। शेष आवेदनों का निराकरण इसी माह हो जाने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है, कि मतदाता सूची प्रकाशन की अधिसूचना जारी होने के बाद आदर्श आचार संहिता 15 अक्टूबर से लागू हो जाएगी। नवंबर माह के अंत में मतदान और परिणाम के नतीजे भी आने की संभावना जताई जा रही है। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या लगभग 19 लाख होगी। इस बार के चुनाव में 80 साल की उम्र पार कर चुके दिव्यांगों और बुजुर्गों को घर से ही मतदान करने की सुविधा मिलेगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ